उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

ये गलती से हो गया, फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर ने किया रिएक्ट

अभिनेता नाना पाटेकर का बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जो कि खूब वायरल हो रहा था। ये वीडियो वाराणसी का था, जहां नाना पाटेकर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में दिख रहा था कि नाना पाटेकर शूटिंग के सेट पर भूरे रंग के कोट के साथ भूरे ही रंग की हैट लगाये और मफलर पहने दिख रहे हैं।

तभी इस दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आता है, जिसे देख नाना इस कदर भड़क जाते हैं कि वो उसके सिर पर जोरदार थप्पड़ मार देते हैं।इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिनेता की खूब आलोचना हो रही है। वहीं इस पूरे मामले पर अब खुद नाना पाटेकर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने उस शख्स से माफी मांगी है और साथ ही इस पूरे मामले को समझाया है।

नाना ने वायरल वीडियो का बताया सच

वायरल वीडियो पर नाना पाटेकर रिएक्ट करते हुए कहा ‘एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मैंने एक लड़के को मारा है। हालांकि ये सीक्वेंस हमारी फिल्म का हिस्सा है, हमने एक रिहर्सल की थी। हम शुरू करने ही वाले थे कि वीडियो में दिख रहा लड़का अंदर आया। मुझे नहीं पता था कि वो कौन था, मुझे लगा कि वो हमारे ग्रुप में से एक है इसलिए मैंने थप्पड़ मारा। इसके बाद जब मैने पीछे मुड़कर देखा तो मुझे पता लगा कि वो क्रू मेंबर का हिस्सा नहीं था।’

नाना ने मांगी मांफी

नाना ने इसपर बात करते हुए आगे कहा कि जब उन्हें पता लगा कि वो क्रू का हिस्सा नहीं है तो वो उसे साॅरी बेलनो के लिए वापस गए लेकिन वो भाग गया। इसके बाद नाना ने कहा कि ‘मैंने फोटो के लिए कभी किसी को ना नहीं कहा। मैं ऐसा नहीं करता। ये गलती से हो गया। अगर कोई गलतफहमी हो तो माफ कर देना. मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगा।’

नाना का वर्कफ्रंट

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो हाल ही में वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे। वहीं इन दिनों नाना ‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये शूटिंग वाराणसी में चल रही है। नाना का ये वायरल वीडियो भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button