मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान ने की सगाई, मंगेतर तमन्ना संग दिखे रोमांटिक

टीवी के पॉपुलर अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन ने अपनी पार्टनर तमन्ना से सगाई कर ली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर सगाई समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।

मोहसिन और तमन्ना की सगाई की रस्म बेहद निजी अंदाज में हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। तस्वीरों में मोहसिन ब्लैक सूट में नजर आए, जबकि तमन्ना पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी खूबसूरत एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

मोहसिन ने अपनी मंगेतर के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने तमन्ना को खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील बताते हुए कहा कि पहली मुलाकात और हाथ थामने के पल से ही उन्हें महसूस हुआ था कि उन्हें अपना ‘पर्सन’ मिल गया है।

मोहसिन खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका की भूमिका निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। शो में उनकी जोड़ी शिवांगी जोशी के साथ काफी पसंद की गई थी। अब उनकी सगाई की खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

तमन्ना के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं बताई जा रही हैं। मोहसिन ने भी अपनी निजी जिंदगी को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था, इसलिए उनकी सगाई की तस्वीरों ने फैंस के बीच खास उत्साह पैदा किया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button