
अरुण सिंह के निधन पर अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अरुण सिंह ने उस दौर में कांग्रेस पार्टी को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब पार्टी उत्तर प्रदेश में कठिन दौर से गुजर रही थी।
अजय राय ने उन्हें एक समर्पित और जुझारू नेता बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी के लिए बेहद मूल्यवान थी। उन्होंने कहा कि अरुण सिंह के प्रयासों की वजह से ही कई बार पार्टी को बिखरने से बचाया जा सका।
उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताते हुए अजय राय ने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



