बड़ी खबरविदेश

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुलेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होने वाला था, लेकिन ईरान की अपील पर इस हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और ईरान न्यूक्लियर बम भी नहीं बनाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। सैन्य ताकत और पावर के पैमाने पर यह हमला इस स्तर का होता, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद नहीं देखा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों ने उनसे इस हमले को रोकने की अपील की। यह हमला इस शर्त पर रोका गया है कि ईरान जल्द ही डील करेगा, जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह से खोलना शामिल होगा। वहीं, ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम भी पूरी तरह से खत्म करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल इस समझौते को आगे बढ़ाने में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम करने के लिए सहमत हो गया है।

ईरान ने मानी ट्रंप की शर्तें

ट्रंप ने लिखा कि युद्ध खत्म करने के लिए उन्होंने जो डील सामने रखी थी, उसकी शर्तें मानने के लिए मिडिल ईस्ट के देश सहमत हो गए हैं। इस वजह से अमेरिका ने हमले रोकने का फैसला किया है। ट्रंप का दावा है कि मिडिल ईस्ट के सहयोगी ईरान युद्ध खत्म करने के लिए डील के पैरामीटर पर पहुंच गए हैं और अमेरिका नए हमले नहीं करेगा। उन्होंने लिखा, “मिडिल ईस्ट के देशों की अपील के आधार पर, मैं दुनिया के भविष्य के फायदे के लिए और इसी तरह, एक सफल और खुशहाल ईरान के बने रहने के लिए, हमले को कैंसल करने के लिए सहमत हो गया हूं, बशर्ते कि हम जल्दी से एक डील कर सकें। इजराइल इस कमिटमेंट में मेरे साथ है। सब लोग काम पर लग जाओ और इसे पूरा करो।”

बड़े हमले के लिए तैयार था अमेरिका

अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर ली थी और अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी थी। इसमें साफ कहा गया था कि आने वाले दिनों में कई एयरलाइंस मिडिल ईस्ट से अपनी फ्लाइट कैंसिल कर सकती हैं। कई जगहों पर बमबारी हो सकती है और ईरान की तरफ से अमेरिकी राजदूतों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए या ऐसा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button