देशबड़ी खबर

आतिशी का दावा, ED धन के लेन-देन की बात किसी भी ‘आप’ नेता के खिलाफ स्थापित करने में रही विफल

नई दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि कथित आबकारी नीति घोटाले में कई छापे मारने, गिरफ्तारियां करने और दो साल तक जांच करने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आम आदमी पार्टी (आप) के किसी भी नेता के खिलाफ धन के लेन-देन की बात स्थापित नहीं कर पाई है।

‘आप’ नेता ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल शरद पी रेड्डी के बयान के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आतिशी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा के रेड्डी को निदेशालय ने नवंबर में आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपये दिये।

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने अदालत में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला मामले में अपराध से अर्जित कमाई की ‘बड़ी लाभार्थी’ रही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा धनशोधन कराए जाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया।

आतिशी ने ईडी को भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि तथाकथित आबकारी नीति घोटाले में धन का लेन-देन भाजपा से जुड़ा है। दिल्ली की मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपने बैंक खातों में ‘अपराध की आय’ प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इस मामले में भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button