
देश के टैक्सी सेक्टर में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत टैक्सी ऐप को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस सरकारी समर्थित ऐप का उद्देश्य ड्राइवरों की आय बढ़ाना और यात्रियों को किफायती, सुरक्षित व पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है।
बताया जा रहा है कि भारत टैक्सी ऐप में ड्राइवरों से न्यूनतम कमीशन लिया जाएगा, जिससे उन्हें Ola और Uber जैसे निजी प्लेटफॉर्म की तुलना में अधिक कमाई का अवसर मिलेगा। वहीं यात्रियों को भी उचित किराया, बिना सरज प्राइसिंग और बेहतर शिकायत निवारण प्रणाली का लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह ऐप न केवल ड्राइवरों के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि टैक्सी बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत देगा। लॉन्च के बाद यह ऐप निजी कैब सेवाओं के लिए एक मजबूत चुनौती के रूप में उभर सकता है।
