उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊहापुड़

4 बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहा था दानिश, पांचों की हो गई मौत

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 5 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग स्विमिंग पूल से नहाकर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले दानिश अपने परिवार के 4 बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी अलग-अलग वाहनों पर थे। हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और कैंटर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाला

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 10 साल की समायरा, 11 साल की मायरा, 8 साल का समर (पुत्र सरताज) और 9 साल का माहिम (पुत्र वकील) शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में लोग मृतकों की सलामती की दुआएं मांग रहे थे, लेकिन डॉक्टरों ने सभी की मौत की पुष्टि कर दी। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया

हापुड़ के ASP विनीत भटनागर ने बताया कि दानिश एक बाइक पर चार बच्चों के साथ स्विमिंग पूल से लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इस दुखद घटना ने पूरे हापुड़ में शोक की लहर दौड़ा दी है। 

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button