उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा एक्शन, बाराबंकी में XEN हटे, JE-SDO सस्पेंड


उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विभागीय लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत XEN को हटाया गया, JE और SDO को निलंबित किया गया, जबकि एक लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजली विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।