देशबड़ी खबर

बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेतीले मैदानों तक… 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

विश्वभर में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में डल झील के किनारे योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जवानों ने बर्फीले पहाड़ों से लेकर राजस्थान के रेतीले मैदानों पर योग किया है। ITBP के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग उप सेक्टर में 15 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर योग किया है। लेह के करजोक और पैंगोंग त्सो में भी ITBP के जवानों ने योग किया है। इतनी ऊंचाई पर जवानों के योग करने की फोटो और वीडियो सामने आई हैं। जवानों के योग करने की फोटों और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

बर्फीली चोटियों पर जवानों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली चोटियों पर योग किया है। जहां पर जवानों ने योग किया है, उनके चारो-तरफ बर्फ की सफेद चादर में पहाड़ ढके हुए नजर आ रहे हैं। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड के बीच जवान एक साथ योग करते हुए दिखाई दिए।

पूर्वी लद्दाख में जवानों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में योग किया। इस दौरान जवान अपनी पूरी बटालियन के साथ दिखे। देश के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र पर जवानों ने विश्वभर में मनाए जा रहे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।

तपती गर्मी में जवानों ने किया योग

भारतीय सेना के जवानों ने तपती गर्मी के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया है। सेना के जवान देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात हैं। ऐसे में भारतीय जवानों ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह योग करके खास संदेश दिया है।

पैंगोंग त्सो लेक के किनारे बच्चों ने योग

जवानों के साथ ही लद्दाख में स्कूली बच्चों ने पैंगोंग त्सो लेक के किनारे योग किया। स्कूल की लाल ड्रेस पहने बच्चे एक साथ योग की अनेक आसन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान स्कूल के टीचर भी उनके साथ मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button