बड़ी खबरहरियाणा

तुम उंगली उठाओगे तो हम हाथ काट देंगे… यही भाषा उन्हें समझ आती है, पलवल की महापंचायत में हुई भड़काऊ बयानबाजी

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के पोंडरी गांव में आयोजित हिंदू महापंचायत प्रशासन की कुछ शर्तों के साथ खत्म हुई। बता दें प्रशासन ने महापंचायत में सिर्फ 500 लोग और कोई भी भड़काऊ भाषण नहीं देने का सख्त निर्देश दिया था, लेकिन प्रशासन के निर्देश के बाद भी महापंचायत में करीब 5 हजार लोग इकट्ठा हुए और भड़काऊ बयानबाजी की गई।

वहीं महापंचायत में कहा गया कि, ‘तुम उंगली उठाओगे तो हम हाथ काट देंगे, यही भाषा उन्हें समझ आती है। ये मेवात को शरिया के हिसाब से चलाना चाहते हैं। अल्लाहु अकबर के नारे लग रहे थे। यदि वे एक मारे तो तुम 5 मारो। यही समस्या का समाधान है।’

नूंह की सीमा से सटे पलवल जिले के पोंडरी गांव में ये हिंदू महापंचायत हुई। इस दौरान पुलिस की तरफ से पूरी बैठक की रिकॉर्डिंग की गई। बता दें 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में तब हिंसक की आग भड़क गई थी, जब हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान पथराव और बवाल में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे।

अब माहौल में शांति के बाद ब्रजमंडल यात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा के लिए पलवल में एक महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। पहले यह बैठक नूंह में प्रस्तावित थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से जगह बदली गई। पलवल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कई शर्तों पर अनुमति दी गई है। भड़काऊ भाषण पर रोक लगाई गई है। हमारी टीम हर व्यक्ति पर नजर रखेगी और किसी भी गलत हरकत पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सभी हिंदू संगठनों ने 28 अगस्त को यात्रा पूरी करने का फैसला किया है। उम्मीद है कि यात्रा शांति और उत्साह के साथ पूरी होगी। बता दें 31 जुलाई को नूंह जिले के नंदगांव के पास यात्रा को रोक दिया गया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button