पंजाबबड़ी खबर

बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखा मार्केट को लेकर अहम खबर

जालंधर : बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट का मसला अंतत हल हो गया है, इसके लिए 20 के करीब दुकानों पर पटाखे बिक सकेंगे। मार्केट की इजाजत संबंधी फायर वर्कर एसोसिएशन द्वारा निगम कमिश्नर से मुलाकात की गई, जिस पर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर को इस संबंधी हिदायतें देते हुए दुकानों का निर्माण करवाने करवाने को कहा गया।

जालंधर फायर वर्क एसो. के विकास भंडारी, राकेश गुप्ता, मनू भंडारी, पुनीत नारंग, महाबीर बजरंगबली फायर वर्कर एसो. के रवि महाजन, अमित भाटिया सहित अन्यों ने निगम कमिश्नर को कहा कि 24 अक्तूबर को दशहरा आने वाला है व दीपावली को 25 दिन से कम का समय शेष बचा है लेकिन पटाखा मार्केट की इजाजत न मिलने के कारण उनका व्यापार चौपट होने की कगार पर है।

इसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखकर की देखरेख में मार्कीट का कार्य करने संबंधी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई तौर पर बनने वाली मार्केट को नियमों के मुताबिक बनाना यकीनी बनाया जाए। इसमें किसी तरह के नियम की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट के लिए आवेदन करने वालों के लिए जी.एस.टी. नंबर लेना अनिवार्य होगा, जिसके पास यह नंबर नहीं है, वह आवेदन नहीं कर पाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पटाखा व्यापारी कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, जिसके चलते निगम द्वारा पुलिस विभाग को इस संबंधी लिखित में जवाब भेजा गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button