देशबड़ी खबर

NEET UG 2025 RESULT: नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET UG 2025 RESULT:  नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर-की और रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर NEET UG 2025 Result को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यक्ता होगी। इस संबंध नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर जानकारी साझा की है। उम्मीदवार नीचे बताए गए सरल स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

नीट यूजी 2025 रिजल्ट को कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीगवारों को होमपेज परNEET(UG)-2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार रिजल्ट को को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नीट यूजी 2025 कैटेगरी वाइज मार्क्स रेंज( कटऑफ)

  • UR/EWS: 686-144
  • OBC: 143-113
  • SC: 143-113
  • ST: 143-113
  • UR/EWS & PWBD: 143-127
  • OBC & PwBD: 126-113
  • SC & PwBD: 126-113
  • ST & PwBD: 126-113

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर में कई परीक्षा केंद्रों किया गया था, जिसमें लाखों उम्मीदावरों ने हिस्सा लिया था। आज उन सभी उम्मीदावारों का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने  इंतजार खत्म कर दिया है। परिणाम जारी करने से पहले एजेंसी ने फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button