उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरराज्य

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश: विकास, सुशासन और समृद्धि की नई कहानी : CM YOJI

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और जन-कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश अब केवल जनसंख्या के आधार पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक क्षमता, औद्योगिक प्रगति और सुशासन के मॉडल के रूप में भी देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीबों को पक्के आवास, किसानों को सम्मान निधि और सिंचाई सुविधाएं, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर तथा मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू की जा रही हैं। डिजिटल तकनीक और डीबीटी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल रही है, जिससे आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास देखने को मिला है। एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे, औद्योगिक कॉरिडोर और स्मार्ट शहरों की परियोजनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। परिणामस्वरूप प्रदेश में बड़े पैमाने पर घरेलू और विदेशी निवेश आ रहा है, जिससे रोजगार सृजन को गति मिली है। कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराध पर सख्ती ने उत्तर प्रदेश को उद्योग और व्यापार के लिए सुरक्षित गंतव्य के रूप में स्थापित किया है।

पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् 2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक और जनोन्मुखी नीतियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button