बड़ी खबरराज्यहरियाणा

खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा में कई ठिकानों पर छापेमारी

यमुनानगर (हरियाणा): एनआईए की टीम ने बुधवार की सुबह से ही हरियाणा और पंजाब में करीब 14 ठिकानों पर छापेमारी की.ये कार्रवाई सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े लोगों के यहां हुई है। खालिस्तानी समर्थकों को खत्म करने के लिए NIA लगातार कार्रवाई कर रही है. कुछ दिनों पहले भी NIA की टीम ने कई राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क के ठिकानों पर छापेमारी की थी.वहीं पंजाब में अमृतपाल से जुड़े लोगों के यहां रेड डाली गई है।

यमुनानगर में एनआईए की रेड: हरियाणा के यमुनानगर के खालसा कॉलेज के पास मेजर सिंह के घर एनआईए की टीम सुबह छह बजे पहुंची। टीम ने करीब 5 घंटे तक मेजर सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज एनआईए अपने साथ ले गई. इस कार्रवाई के बाद मेजर सिंह के घर वालों ने भी कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक मेजर सिंह के रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। टीम को शक हुआ है कि देश विरोधी गतिविधियों में मेजर सिंह के तार जुड़े हुए हैं। बैंक ट्रांजेक्शन के चलते मेजर सिंह पर टीम को शक हुआ था।

कुरुक्षेत्र भी पहुंची टीम: कुरूक्षेत्र के सलारपुर रोड पर एक दुकान में NIA ने रेड की। यहां भी टीम सुबह 6:00 बजे पहुंची। पूछताछ करीब पांच घंटे चली। इसके बाद टीम करीब11:00 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

मोगा में गुरलाल सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर से पूछताछ: करीब 6:00 बजे NIA की टीम मोगा के गांव झडियाना में पहुंची। इस दौरान टीम ने गुरलाल सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार के विरुद्ध लिखने पर पूछताछ की। हरप्रीत कौर ने एनआईए की टीम को बताया कि सरकार द्वारा वोटों के दौरान जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरा नहीं किया जाता इसलिए उन्हें पूरा हक है कि वह सोशल मीडिया में लिख सकें.मीडिया को जानकारी देते हुए हरप्रीत कौर ने बताया कि वह पिछले 6-7 सालों से गांव में रह रहे हैं. करीब 15 साल पहले उन्होंने जमीन लेकर घर बनाया था. इससे पहले उसके पति गुरुद्वारा में ग्रंथि थे। वह उनके साथ ही गुरुद्वारा में सेवा करती थी, लेकिन अब वह अपने गांव में आ गए हैं. अब उनके पति ट्रक ड्राइवर हैं। एनआईए की टीम ने विदेशों से हो रही फंडिंग के बारे में पूछताछ की है।

गुरदासपुर में एनआईए की रेड: गुरदासपुर की तहसील बटाला के विधानसभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर अधीन पड़ने वाले बुल्लेवाल गांव में कृपाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर भी NIA की टीम ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार कृपाल सिंह भाई अमृतपाल सिंह का साथी बताया जा रहा है. छापेमारी जारी है. इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button