देशबड़ी खबर

विपक्ष की बैठक जारी, सीट बंटवारे के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक निजी होटल में चल रही विपक्षी एकता की बैठक के दूसरे दिन राज्य-दर-राज्य आधार पर सीट बंटवारे और गठबंधन के लिए एक नाम सुझाने सहित मोटे तौर पर छह प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। विचार-विमर्श के प्रस्तावों में 2024 के आम चुनावों के लिए गठबंधन के लिए एक सामान्य एजेंडा और संचार बिंदुओं का मसौदा तैयार करने के लिए अलग-अलग उपसमितियां गठित करना तथा रैलियों, सम्मेलनों और आंदोलनों सहित पार्टियों के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम तैयार करना शामिल है।

चर्चा के अन्य प्रस्तावों में राज्य-दर-राज्य आधार पर सीट-बंटवारा, गठबंधन के लिए एक नाम का सुझाव देना, इसके लिए एक सामान्य सचिवालय स्थापित करना और ईवीएम पर चर्चा करना तथा चुनाव आयोग को सुधारों का सुझाव देना शामिल है। इससे पहले मंगलवार को पूर्वाह्न राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार एकता बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। हवाई अड्डे पर कर्नाटक के मंत्री एम बी पाटिल, आर वी देशपांडे और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विपक्षी एकता बैठक के पहले दिन के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ अच्छी शुरुआत हुई तो आधा काम हो गया!” उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल विकास और राष्ट्रीय कल्याण सहित सामाजिक न्याय के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। श्री खड़गे ने कहा,“ हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त कराना चाहते हैं। ”

उन्होंने ट्वीट किया, “ हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास प्रदान करे। हम ऐसे भारत के लिए एकजुट हैं। ”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button