देशबड़ी खबर

DU के शताब्दी समारोह में मैट्रो से पहुंचे PM मोदी, बोले आज भारतीय यूनिवर्सिटीज की बढ़ रही है वैश्विक पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लिया, इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा विश्विद्यालय के कुलपति योकेश सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना एक मई 1922 को हुई थी वर्तमान समय में DU में 86 विभाग हैं तथा इसके 90 महाविद्यालयों में 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थी विद्यारत हैं।

मैट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय मैट्रो गए इसके लिए वे लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन पहुंचे यहाँ पर उन्होंने टिकट काउंटर से टिकट ख़रीदा तथा प्लैटफॉर्म पर मैट्रो का इंतजार किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन तथा मैट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत भी की।

शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है: PM

DU के शताब्दी समारोह में अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लंबे समय से शिक्षा पर जोर इस बात पर दिया है कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाये लेकिन फोकस इस बात पर होना चाहिए कि छात्रों को क्या सीखना चाहिए।

आज युवा कुछ नया करना चाहते हैं अपनी लकीर खुद खींचना चाहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब स्टूडेंट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्लेसमेंट को ही प्राथमिकता देते थे यानी प्रवेश का मतलब डिग्री और डिग्री का मतलब नौकरी था, शिक्षा सीमित हो गई थी लेकिन अब युवा जिंदगी को इसमें बांधना नहीं चाहता है अब वह कुछ नया करना चाहता है तथा वह अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूवमेंट रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि DU ने ऐसे समय अपने सौ वर्ष पूरे किये हैं जब देश आजादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विश्वविद्यालय उसके शिक्षण संस्थान उसकी उपलब्धियों के प्रतिबिम्ब होते हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूवमेंट रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button