उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, 12 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन

आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में शानदार विकास कार्यक्रम के तहत मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ Regional Rapid Transit System (RRTS) को हरी झंडी दिखाई और राष्ट्र को समर्पित किया है। इस बड़े आयोजन में विभिन्न सार्वजनिक परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनकी कुल लागत लगभग ₹12,930 करोड़ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शताब्दी नगर स्थित नमो भारत स्टेशन से मीट्रो और रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद वे स्वयं मेरठ मेट्रो की सवारी करते हुए मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को लाभ देने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया और संबोधित किया।



