
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–वेनेजुएला संबंधों को मजबूत करने, ऊर्जा सहयोग और आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। बातचीत में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि भारत और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देश ऊर्जा, व्यापार व विकास के क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने वेनेजुएला में स्थिरताpm, शांति और समावेशी विकास के प्रयासों का समर्थन भी दोहराया।
वहीं कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वेनेजुएला भारत के साथ ऊर्जा, फार्मा और कृषि जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने का इच्छुक है। उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका की भी सराहना की।
दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की तथा भविष्य में आपसी संवाद और सहयोग को निरंतर बनाए रखने पर सहमति जताई। यह बातचीत भारत की सक्रिय और संतुलित विदेश नीति को दर्शाती है, जिसमें लैटिन अमेरिकी देशों के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।



