देशबड़ी खबर

दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, जताया शोक; जानें क्या बोले

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद पीएम मोदी आज घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विमान हादसे में जिंदा बजे रमेश विश्वास कुमार से मुलाकात भी की। वहीं प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया था। पीएम मोदी ने आज दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

“कंधे से कंधे मिलाकर किया काम”

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मिला। यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। पद पर बढ़ते हुए, उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगन से काम किया।”

“हमेशा याद रहेगी बातचीत”

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “राजकोट नगर निगम में, राज्यसभा सांसद के रूप में, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्होंने हर भूमिका में खुद को प्रतिष्ठित किया। जब विजयभाई गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी मैंने और मैंने मिलकर काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात के विकास में तेजी आई, खासकर ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा मिला। हमारे बीच हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

अन्य घायलों से मिले पीएम मोदी

इसके अलावा पीएम मोदी ने विमान हादसे में घायल अन्य लोगों से भी अस्पताल में जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा।’’

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button