देशबड़ी खबर

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरी, एक की मौत, कई लोग घायल, जांच के आदेश

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 पर छत गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छत गिरने से एक की मौत हो गई जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

छत गिरने के मामले की होगी जांच 

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल वन पर हुए हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम हादसे की जांच करेगी। आज सुबह हुए हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू खुद नजर बनाए हुए हैं। छत गिरने से कुछ कारों को भी नुकसान हुआ है। जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि कारें छत गिरने से पिचक गई हैं।

छत गिरने से कई लोग घायल

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर छत गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। एयरपोर्ट पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। छत गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। काम में एक शख्स फंस गया। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घायल को यात्री हैं या फिर एयरपोर्ट के कर्मचारी।

दिल्ली में हो रही है बारिश

बता दें कि दिल्ली में आज तड़के सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। बारिश होने के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ जिससे ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।

दिल्ली भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार तड़के आंधी और बिजली गिरने के साथ लगातार बारिश हुई। आईएमडी ने दिल्ली में अगले सात दिनों के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसमें आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 29 जून को मौसम थोड़ा ठंडा रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शहर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 30 जून को मध्यम से भारी बारिश होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button