देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र विधानसभा में रमी खेल रहे थे कृषि मंत्री, महाविकास अघाड़ी के सांसदों ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

दिल्ली में महाविकास अघाड़ी के सांसदों ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र को ऐसा कृषि मंत्री नहीं चाहिए जो विधानसभा में (ताश ) जंगली रमी खेले और लगातार किसान विरोधी भूमिका अपनाए। महाविकास अघाड़ी के सांसदों ने कहा कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे लगातार अपने विवादास्पद बयानों और व्यवहार के कारण चर्चा में रहे हैं। चाहे किसानों से दुर्व्यवहार करने की बात हो या कर्जमाफी को लेकर दिए गए बयान। उन्होंने अपने वक्तव्यों से महाराष्ट्र की संस्कृति को कलंकित किया है।

क्या बोले महाविकास अघाड़ी के सांसद

महाविकास अघाड़ी के सांसदों ने कहा कि उनके इस असंवेदनशील रवैये के कारण महाराष्ट्र को भारी नुकसान हो रहा है और राज्य की गौरवशाली परंपरा को भी ठेस पहुंच रही है। इसलिए उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग करते हुए महाविकास आघाड़ी ने कहा कि उनकी जगह एक संवेदनशील और किसानों की समस्याओं को समझने वाला कृषि मंत्री महाराष्ट्र को दिया जाना चाहिए। दरअसल शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने एक वीडियो साझा किया है। पवार ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि इसमें माणिक राव कोकाटे मोबाइल पर रमी खेलने में व्यस्त थे।

रोहित पवार ने शेयर किया वीडियो

रोहित पवार ने कृषि मंत्री माणिकराव की कड़ी आलोचना की है कि वह विधानसभा में बैठक रमी खेल रहे हैं, क्योंकि उनके पास करने को कोई काम नहीं है। रोहत पवार द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भी इसे लेकर निशाना साधा है। बता दें कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र खत्म हुआ है। यह वीडियो उसी मॉनसून सत्र के दौरान का है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button