उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी

वाराणसी में प्रति घंटे 2 सेंमी घट रहा गंगा का जलस्तर, निचले इलाकों में परेशानियां बरकरार; वरुणा नदी का जलस्तर स्थिर

वाराणसी। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में गंगा का जलस्तर मंगलवार को प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रहा है। गंगा का जलस्तर 69.44 मीटर तक पहुंच गया है। वरुणा नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। गंगा के किनारे और निचले इलाकों में लोगों की परेशानियां अभी भी बरकरार हैं। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के संगठन मंत्री शंभू निषाद ने बताया कि एक हजार से अधिक नाविकों और घाट किनारे अस्थायी दुकानदारों के परिवार प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के कारण रामपुर ढाब, मोकलपुर, मुस्तफाबाद, गोबरहा और पिपरी गांव प्रभावित हैं। शहरी क्षेत्र के दस मोहल्लों में कोनिया, सलारपुर, नक्खीघाट, ढेलवरिया, सरैया, हुकुलगंज, दनियालपुर और बड़ी बाजार में बाढ़ के पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में लोग नावों के जरिए जरूरी सामानों की आपूर्ति कर रहे हैं। प्रभावित किसानों की संख्या 143 हो गई है। जिले में 46 बाढ़ राहत शिविर चिह्नित किए गए हैं, जिनमें सदर में 37, पिंडरा में तीन और राजातालाब में छह शिविर शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और बाढ़ राहत किट भी वितरित किए जा रहे हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button