उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है!’, वरुण गांधी की RBI से रसातल में जाते हुए रुपए को बचाने की अपील

लखनऊ। पीलीभीत सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वरुण गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती हुई कीमत को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है! आपको बता दें कि वरुण गांधी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर अपनी सरकार को निशाना बनाने से भी नहीं चूकते हैं।

वरुण गांधी ने एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि लगातार गिर रहे रुपए के मूल्य से प्रभावित है हर भारतीय का जीवन और क्षीण है हमारा आत्मविश्वास। सरहद पर राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों की तरह आरबीआई को रसातल में जाते रुपए को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे। रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है! हमारी पहचान है!

इससे पहले वरुण गांधी ने बेरोजगारी से जुड़ी हुए एक खबर की तस्वीर ट्वीट करते हुए सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आंकड़ें जो डराते हैं: देश में बेरोजगारी दर – 7.80%, हरियाणा – 30.6%, राजस्थान – 29.8%, असम – 17.2%, जम्मू-कश्मीर – 17.2%, बिहार – 14%… 1.3 करोड़ लोगों की नौकरियां गई। करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं। क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे ?

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button