देशबड़ी खबर

राजस्थान चुनाव पर एक्शन में बीजेपी, मैराथन बैठक में शाह-नड्डा का संदेश- संगठन ही सर्वोपरि

इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जयपुर पहुंच कर राज्य के स्थानीय नेताओं के साथ कई घंटों तक बैठक की। बुधवार शाम को हुई बैठक रात 2 बजे तक चली। इस बैठक में से कई अहम बातें निकलकर सामने आई हैं। आइए जानते हैं।

क्या हुआ बैठक में?

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओ ने सबसे पहले राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इसके बाद राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई जिसमें विधानसभा क्षेत्रों व चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने राज्य में हाल ही में संपन्न हुई चार परिवर्तन यात्राओं पर भी फीडबैक लिया है। राजस्थान में बीजेपी लगातार जिन सीटों पर एक बार भी नहीं जीती और जिन पर लगातार तीन विधानसभा चुनाव हार चुकी है उस पर प्रत्याशियों के चयन के मापदंड और प्रत्याशियों के संदर्भ में भी राय ली गई।

पार्टी ही सर्वोपरि

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में इस बात का आकलन किया गया कि किन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी संगठन ही सर्वोपरि है और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में यह साफ कर दिया गया कि किसी नेता को चुनावी चेहरे के तौर पर नहीं उतारा जाएगा।

आज के कार्यक्रम

कल शाम हुई बैठक में सांसदों को राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारे जाने को लेकर कोर कमेटी के नेताओं से राय मांगी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में दो दौरे और कर सकते हैं। अमित अमित शाह, जेपी नड्डा व बीएल संतोष जयपुर में है और आज उनकी मुलाकात संघ के नेताओं से हो सकती है। कल की बैठक के मुद्दों को संघ के साथ शेयर किया जाएगा और आगे के रणनीति पर विचार किया जा सकता है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button