देशबड़ी खबर

मुंबई और गुजरात से 60 किलो ड्रग पकड़ी गई, एयर इंडिया का एक पूर्व पायलट समेत छह गिरफ्तार

  • बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 करोड़ रुपये बताई गई

मुंबई। मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मुंबई और गुजरात में छापामार कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग जब्त किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में एनसीबी की टीम ने एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के उप महानिदेशक एसके सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि शुरुआत में जामनगर की नेवल इंटेलिजेंस यूनिट ने एमडी दवाओं की बिक्री और खरीद की जानकारी दी थी। इस सूचना पर एनसीबी और नेवल इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एनसीबी मुख्यालय दिल्ली और मुंबई अंचल कार्यालय ने तीन अक्टूबर को जामनगर में छापेमारी की शुरुआत की थी। जामनगर से तीन अक्टूबर को 10,350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करके चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

डीडीजी सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि जामनगर और मुंबई के ड्रग डीलरों के बीच संबंध है। इस पर साउथ मुंबई के एसबी रोड फोर्ट इलाके में छापेमारी के दौरान एक गोदाम से 50 किलो एमडी ड्रग जब्त करके दो लोगों को किया गया। यही दोनों गिरोह के सरगना हैं। इस तरह जामनगर और मुंबई से जब्त एमडी ड्रग का कुल वजन 60 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है। इस मामले में मुंबई और जामनगर से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जामनगर में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से एक सोहेल महार गफीता है जो 2016 से 2018 के बीच एयर इंडिया का पायलट था। एनसीबी की मुंबई टीम ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करके मुख्य मास्टरमाइंड समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना पहले भी मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button