उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दैनिक अपराधों पर सख्ती के निर्देश, CM योगी का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक अपराधों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई कर आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया जाए। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारियों को मेरिट के आधार परyogi नियुक्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन से बेहतर संवाद पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना बड़े अपराधों को बढ़ावा देता है, इसलिए हर मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

CM योगी ने यह भी निर्देश दिए कि थाना प्रभारियों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा की जाए। जिन अधिकारियों का रिकॉर्ड बेहतर होगा, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि लापरवाही या शिकायतों के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर विशेष फोकस करने को कहा। उन्होंने पुलिस को आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button