देशबड़ी खबर

पटना में पेपर लीक के बाद छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने BSSC परीक्षार्थियों पर किया लाठीचार्ज

बिहार की राजधानी पटना में बीबएसएससी सचिवालय सहायक की सभी पालियों की परीक्षा रद्द कराने के लिए अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू हो चुका है। पटना कॉलेज से गांधी चौक, मुसल्लरपुर से बिकना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहा तक जाएगा। छात्रों ने डाक बंगला चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया है। बीएसएससी उम्मीदवारों ने राज्य सरकार के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

पुलिस की तरफ से छात्रों पर हल्का  बल प्रयोग किया गया। लेकिन छात्र भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल, भारी फजीहत के बाद आयोग ने पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी, लेकिन परीक्षा के दौरान दिखी लापरवाही और बाकी पेपर आउट होने की अपुष्ट खबरों के आधार पर अभ्यर्थी तीनों पाली की परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। बैरिकेडिंग तोड़ने और हटाने की भी कोशिश छात्रों की तरफ से की जा रही है। पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है।

 

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button