देशबड़ी खबर

NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, केंद्र और NTA को नोटिस जारी…मांगा जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में दिन बीतने के साथ ही नीट एग्जाम से जुड़ी याचिकाओं की लाइन लंबी ही होती जा रही है। हालांकि सभी की मांग करीबन एक ही है, लिहाजा उनकी सुनवाई अवकाशकालीन बेंच के सामने औपचारिक रहने की संभावना है। NEET मामले को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। इस बार घोटाले की जांच किए जाने वाली मांग वाली याचिका पर सुनवाई की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए NEET-UG, 2024 में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और केंद्र से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “अगर किसी की ओर से 0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।”

आप करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

कयास लगाए जा रहे है कि सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़ दिया जाएगा। इन याचिकाओं में नीट के 3 कथित पेपर लीक, असामान्य संख्या में परफेक्ट स्कोर, कंपसेशन नंबर और इसके आयोजन में गड़बड़ी के आरोप की जांच की मांग है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस जारी किया था। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बता दें कि आज आम आदमी पार्टी नीट विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। आप के मुताबिक, 18 जून को सुबह 10 बजे आप के सभी सांसद, विधायक और पार्षद जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 19 जून को पूरे देश में आम आदमी पार्टी सभी राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

राजस्थान हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई

वहीं, आज राजस्थान हाईकोर्ट भी नीट से जुड़े एक मामले पर सुनवाई करेगा। उम्मीदवार तनुजा यादव ने ये याचिका ये हाईकोर्ट में दाखिल की थी। तनुजा ने याचिका में कहा कि उसे परीक्षा के दौरान पेपर आधे घंटे की देरी से मिला और उसे हल करने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया। साथ ही उसे ग्रेस नंबर भी नहीं दिए गए थे। इसी को लेकर तनुजा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ग्रेस नंबर देने की मांग की है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button