देशबड़ी खबर

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, नाम बदला, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो डाले

भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी की सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा है। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे है।

क्या दिख रहा चैनल पर?

शीर्ष अदालत संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वीडियोज को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया गया है। बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन फिलहाल यूट्यूब चैनल की हैकिंग की जांच कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक।

सुनवाई लाइव स्ट्रीम करता है सुप्रीम कोर्ट

कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के महत्त्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया था। कोर्ट ने माना था कि लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत न्याय तक पहुँचने के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया था।

पॉपुलर चैनल होते हैं हैक

आज कल आम तौर पर देखा जा रहा है कि स्कैमर्स द्वारा लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रिपल ने खुद ही हैकर्स द्वारा अपने CEO ब्रैड गारलिंगहाउस का प्रतिरूपण करने से रोकने में विफल रहने के लिए YouTube पर मुकदमा दायर किया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button