देशबड़ी खबर

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया विमान

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एयर इंडिया एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि मुंबई में बारिश हुई है, जिस वजह से विमान रनवे से आगे निकल गया। हालांकि लैंडिंग के दौरान विमान की गति कम होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से नीचे उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विमान को एयरपोर्ट पर ही रोका गया है।

रनवे से आगे निकल गया विमान

दरअसल, एयर इंडिया का यह विमान केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा था। यहां लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से आगे निकल गया। वहीं विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है। वहीं इस विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य विमान से उतर गए हैं। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई के लिए रवाना हुई उड़ान संख्या एआई2744 के एयरपोर्ट पर उतरते समय भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप वह एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे के बाहर निकल गया। विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य उससे उतर गए।’’

स्थिति का आंकलन कर रही डीजीसीए

सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम स्थिति का आकलन कर रही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के प्रवक्ता ने बताया, “सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के मुख्य रनवे, 09/27 को मामूली क्षति की सूचना मिली है। परिचालन जारी रखने के लिए, द्वितीयक रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button