देशबड़ी खबर

गहलोत गुट के विधायकों ने दिया इस्तीफा, किया एलान- सचिन पायलट कबूल नहीं, सीपी जोशी भी छोड़ेंगे पद

जयपुर: राजस्थान में बड़ा सियासी संकट उत्पन्न हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने साफ कर दिया है कि उन्हें राजस्थान में सचिन पायलट को सत्ता सौंपना मंजूर नहीं है। कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए गहलोत गुट के सभी विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। गहलोत गुट के सभी विधायक स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंच गए हैं। इस बीच खुद स्पीकर सीपी जोशी के भी इस्तीफे की खबर सामने आ रही है।

राजस्थान सरकार में मंत्री और गहलोत के करीबी प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि CM अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं। खाचरियावास ने 92 विधायकों के इस्तीफे की बात कही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 83 विधायकों ने इस्ताफे सौंप दिए हैं।

आज शाम सीएम अशोक गहलोत के घर पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक बनाकर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रभारी अजय माकन को जयपुर भेजा गया था। विधायक दल की बैठक में विधायकों को यह प्रस्ताव पारित करने को कहा गया था कि आलाकमान नए मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने सचिन पायलट को सीएम पद सौंपने का मन बना लिया है और गहलोत को यह मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि हाईकमान ने उनकी राय नहीं ली है।

इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन, सचिन पायलट और करीब दो दर्जन विधायक अशोक गहलोत के घर पहुंच चुके थे। लेकिन गहलोत गुट के विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। इस बीच विधायक दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है। अब राजस्थान की राजनीतिक का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह देखना अब और भी अधिक दिलचस्प हो गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button