देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के डोडा और लद्दाख में भूकंप के दो तेज झटके, बाल-बाल बची जानें

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में रविवार तड़के कम तीव्रता के दो भूकंप आए। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियो ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि डोडा में तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर 32.96 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री पूर्व देशांतर में 11 किलोमीटर की गहराई में पहला भूकंप आया। भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने वाली नोडल सरकारी एजेंसी ने बताया कि दूसरी बार भूकंप के झटके तड़के पांच बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए, जिसका केंद्र 33.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.78 डिग्री पूर्व देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारियों के मुताबिक, पहली बार भूकंप आने पर लोग नींद से उठ गए और अपने घरों के बाहर की ओर भागे। डोडा में पिछले छह दिन में 10 बार विभिन्न तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें पड़ गई थीं। एनसीएस ने शनिवार को लद्दाख में रात 10 बजकर 38 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप और रात नौ बजकर 44 मिनट पर लेह में 4.5 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना दी। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र लेह से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button