उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी यूपी की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे इस मिशन के अहम स्तंभ बनकर उभर रहे हैं। एयरपोर्ट के शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।



