बड़ी खबरलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

Eye Flu: आई फ्लू की वजह से हो सकता है कॉर्नियल इंफेक्शन, खतरनाक है ये बीमारी, जानें लक्षण

देशभर के कई राज्यों में आई फ्लू के मामलों में इजाफा जारी है. अस्पतालों के आई डिपार्टमेंट की ओपीडी में 40 से 50 फीसदी मरीज इसी बीमारी के आ रहे हैं. कुछ मरीजों को एम्स, सफदरजंग और आरएमएल जैसे बड़े अस्पतालों में भी रेफर किया जा रहा है. आई फ्लू की वजह से हुए कॉर्नियल इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए ये किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में संक्रमण के कारण कॉर्नियल इंफेक्शन हो जाता है. आई फ्लू के मरीजों में ये बीमारी हो सकती है. कॉर्निया के इंफेक्शन की वजह से आंखों में धुंधला दिखने तक की परेशानी हो जाती है. ऐसे में इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

कॉर्नियल इंफेक्शन की वजह से आंखों में हल्का घाव हो जाता है और काफी दर्द होता है. कुछ मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में जिन लोगों को आई फ्लू हुआ है उन्हें आंखों की इस बीमारी से बचाव करना होगा.

क्या होता है कॉर्नियल इंफेक्शन

दिल्ली में सर गंगाराम हॉस्पिटल में आई डिपार्टमेंट में एचओडी प्रोफेसर डॉ. ए.के ग्रोवर बताते हैं कि आई फ्लू के मरीजों को कॉर्नियल इंफेक्शन हो जाता है. इसको कॉर्नियल अल्सर भी कहा जाता है. इस बीमारी में आंखों में तेज दर्द, ज्यादा पानी आना, आंखों में सूजन और धुंधला दिखने की समस्या होती है. ये समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है.

डॉ. ए.के ग्रोवर के मुताबिक, कॉर्निया का इंफेक्शन बैक्टीरियल, फंगल या फिर वायरल इंफेक्शन की वजह से हो जाता है. अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न हो तो ये आंखों के देखने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है. ऐसे में तुंरत इसका ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है. इस समय आई फ्लू के मरीज या फिर किसी सामान्य व्यक्ति को भी कॉर्नियल इंफेक्शन के लक्षण नजर आ रहे हैं तो इलाज कराना चाहिए. इस मामले में लापवाही न बरतें.

इस बार ज्यादा क्यों आ रहे हैं आई फ्लू के केस

डॉ ग्रोवर बताते हैं कि आई फ्लू की बीमारी एडिनोवायरस की वजह से फैल रही है. इस बार सभी उम्र के लोगों में आंखों के इस संक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं. हालांकि अधिकतर लोगों में ये फ्लू खुद ही कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में कॉर्निया का इंफेक्शन हो सकता है.

लोगों को सलाह है कि आई फ्लू से बचाव करें. इसके लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें. नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें. खानपान का ध्यान रखें और भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. बच्चों और बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखें.

अभी कुछ दिनों तक बढ़ते रहेंगे केस

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कमलजीत सिंह का कहना है कि अभी आई फ्लू का पीक नहीं आया है. कुछ दिनों तक केस ऐसे ही बढ़ते रहेंगे. बारिश के कम होने के बाद इस बीमारी के मामलों में कुछ कमी आ सकती है. ऐसे में लोगों को अभी कुछ हफ्तों तक आई फ्लू से बचाव रखना होगा.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button