अन्य
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला, पुलिस तलाश में जुटी

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 14 सितंबर की रात बाजार से बाइक पर घर लौट रहे तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार गोल मड़ैया के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर विवाद किया और इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में तीनों युवक घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक विशाल शर्मा के सिर पर 20 टांके, अनमोल के सिर पर 16 टांके और सूरज के हाथ पर चार टांके आए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपितों समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रांजिट कैंप कोतवाल के अनुसार पुलिस आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



