अन्य

UP Foundation Day : अमित शाह ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का किया भ्रमण, कहा- 2047 तक विकसित यूपी बनेगा देश को दिशा देने वाला राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि आज यह संकल्प लेने का दिन है कि वर्ष 2047 तक घनी आबादी वाला यह प्रदेश एक विकसित राज्य बनकर देश को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि वह देश, दुनिया और प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक उत्तर प्रदेशवासी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश वह पावन भूमि है, जहां भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ सहित अनेक युग-प्रवर्तकों की भूमि है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का भ्रमण कर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।  गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल राष्ट्र की चेतना और जागृति का केंद्र बनेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर कभी 65 एकड़ क्षेत्र में कूड़े का ढेर हुआ करता था, वहां आज एक भव्य और प्रेरणादायक स्थल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया गया था, जो आज पूरे देश में लागू हो चुकी है। यहां प्रदेश के सभी जिलों के व्यंजनों का मेला लगा है और उत्तर प्रदेश के व्यंजन विश्वभर में अपनी पहचान बना चुके हैं।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डकैती और लूट की घटनाओं में बड़ी कमी आई है। साथ ही कनेक्टिविटी में भी व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हर कालखंड में देश को सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने प्रदेश की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां विकास नहीं कर सकतीं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया है और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने राज्य के स्थापना दिवस पर कहा, “उत्तर प्रदेश भारत की धड़कन है, और दूसरे शब्दों में कहें तो उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा भी है। मुझे पूरी तरह से विश्वास है कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास का इंजन बनेगा, एक विकसित भारत का इंजन।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से विकसित राष्ट्र और विकसित राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी डबल-इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को भी एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है।” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “हम सभी आज इस संकल्प को दोहराते हैं कि जब 15 अगस्त 2047 को स्वतंत्रता की शताब्दी मनाई जाएगी, तब उत्तर प्रदेश एक पूरी तरह से विकसित राज्य होगा और एक विकसित भारत का महत्वपूर्ण राज्य बनेगा।” शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है, जिससे निवेश आकर्षित हुआ और विकास में तेजी आई। उन्होंने कहा कि लोग जातिवाद से ऊपर उठकर भाजपा को वंशवादीउप्र दिवस शाह पार्टियों पर प्राथमिकता दें।

अमित शाह ने की ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना की शुरुआत

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के भव्य समारोह में, बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना की शुरुआत की।

इसके साथ ही, CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) के तहत त्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों और पीएम मोदी की विकसित भारत की संकल्पना में अपने नवाचार, शोध एवं परिश्रम से योगदान देने वाली विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ से अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने राज्य के हर जनपद के खान-पान को अलग पहचान देने के लिए ‘एक जिला-एक व्यंजन’ तैयार की है। ओडीओसी योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ओडीओपी योजना ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, ओडीओसी योजना का मकसद इसी तरह जिले-विशिष्ट व्यंजनों और पारंपरिक ‘रेसिपी’ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से पारंपरिक हलवाई, छोटे खाघ उद्यमी और स्थानीय कारीगरों को फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि इससे उनके खास व्यंजन बड़े और यहां तक कि वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे, साथ ही जमीनी स्तर पर स्थायी आजीविका के अवसर भी पैदा होंगे।

समरोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने राज्य में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश के अभियान में जुटने का आह्वान किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्‍द्रीय वित्त राज्‍य मंत्री व भजापा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button