
देश की राजनीति के लिहाज से आज का दिन अहम माना जा रहा है। Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर West Bengal समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इस घोषणा के साथ ही चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है और राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी।
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि मतदान कितने चरणों में होगा और मतगणना की तारीख क्या होगी। राजनीतिक दलों के साथ-साथ मतदाताओं की नजर भी इस घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि इसके बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म होने की संभावना है।



