देशबड़ी खबर

Rinku Singh and Priya Saroj’s engagement LIVE: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, सपा सांसद की आंखों से छलके आंसू

Rinku Singh and Priya Saroj’s engagement LIVE: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज इंगेजमेंट है। लखनऊ के 5 स्टार होटल द सेंट्रम में रविवार, 8 जून 2025 को दोनो संगाई कर एक प्यारे से रिश्ते में बंध जाएंगे। इस भव्य आयोजन में 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

सगाई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्रियों के भी मौजूद रहने की खबर है। वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल लखनऊ पहुंच गए हैं।

Image

रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे संभल के सांसद

रिंकू सिंह की सगाई में संभल सांसद जियाउर्र रहमान बर्क और समाजवादी पार्टी केसांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे हुए हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। सभी मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है।

2025 (24)

सगाई में पहुंचे अखिलेश यादव

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई में राजधानी लखनऊ के 5 स्टार होटल में चल रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे हैं। साथ ही जया बच्चन भी पहुंच शामिल होने पहुंची हैं।

नेतागण पहुंचे सगाई में 

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में सपा नेता सांसद कमलेश पासवान, रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला पहुंचे हुए हैं। थोड़ी देर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचने वाले हैं।

2025 (22)

  • तूफानी सरोज ने दी जानकारी
  • समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि जया बच्चन, इकरा हसन सहित कई प्रमुख हस्तियां आज लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में होने वाली प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई समारोह में शामिल होंगी। यह एक भव्य और निजी आयोजन है।
  • होटल मालिक ने जताई खुशी
  • होटल ‘द सेंट्रम’ के मालिक सर्वेश गोयल ने कहा, “हमारे लिए गर्व की बात है कि बड़े आयोजनों के लिए हमारा होटल चुना जाता है। इस समारोह के लिए शाकाहारी भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।”
  • वरीक्षा, गोद भराई और रिंग सेरेमनी
  • पंडित उमेश त्रिवेदी, जो इस वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न करा रहे हैं, ने बताया कि आज पहले रिंकू सिंह की वरीक्षा होगी, इसके बाद प्रिया सरोज की गोद भराई और फिर रिंग सेरेमनी होगी। सभी कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 4 बजे के शुभ मुहूर्त में होंगे।
  • मेहमानों का आना शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • सगाई समारोह के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है। पुलिस और एक कंपनी पीएसी की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। होटल को गुलाबी और सफेद गुलाबों से खूबसूरती से सजाया गया है। रविवार सुबह प्रिया और रिंकू पहली बार एक साथ होटल के हॉल में नजर आए, जहां उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बातचीत की और फिर अंदर चले गए।
  • होटल में भोजन की कीमत
  • ‘द सेंट्रम’ होटल में भोजन की एक प्लेट की कीमत 5,000 से 6,000 रुपये है, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाता है।
  • रिंकू की बहन ने शेयर की तस्वीर
  • सगाई से पहले रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें रिंकू, नेहा और एक अन्य व्यक्ति माता के मंदिर में दर्शन करते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि परिवार ने सगाई से पहले माता का आशीर्वाद लिया।
  • रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख
  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ में हो रही है, जबकि उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड, उद्योग और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
  • सगाई से पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

2025 (25)

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज! सगाई से पहले बहन नेहा सिंह ने शेयर की फैमिली फोटो

रिंग सेरेमनी का शेड्यूल
  • सुबह 11:30 बजे: मेहमानों का आगमन शुरू।
  • दोपहर 12:30 बजे: रिंकू और प्रिया की एंट्री।
  • दोपहर 1:00 बजे: रिंग सेरेमनी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे।
  • दोपहर 1:30 से 3:00 बजे: फोटो सेशन और लंच।
  • शाम 4:00 बजे: मिलन और विदाई समारोह।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button