


ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, जिसमें 20,000 टन LPG लेकर एक जहाज भारत पहुंचा है। ‘Simi’ नाम का यह जहाज 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार करने के बाद सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाह पर पहुंचा।
यह शिपमेंट देश की घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Gujarat के तटीय बंदरगाह पर इस जहाज के पहुंचने से ऊर्जा क्षेत्र में सप्लाई चेन को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के आयात से एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलती है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।