हरियाणा

बीजेपी ने तैयार किया हरियाणा फतह करने का प्लान, CM मनोहर लाल ने विधायकों के दिए ये निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. आगामी चुनाव में जीत में कहीं कई कमी न रह जाए इसे सुनिश्चित करने के लिए सीएम मनोहर लाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश के बीजेपी विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी विधायकों को कई अहम निर्देश दिए.

सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैठक: आगामी चुनाव को लेकर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में बीजेपी विधायकों के साथ बैठक हुई. बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में सीएम ने विधायकों को दूसरे जिले की विधानसभा क्षेत्र या अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद करने के निर्देश दिए.

विधायकों को सोशल मीडिया पर अपडेट रहने के निर्देश: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम मनोहर लाल ने पार्टी के सभी विधायकों को सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होने के निर्देश दिए हैं. क्योंकि आज के दौर में सोशल मीडिया एवं भूमिका निभाता है ऐसे में विधायकों के लिए माना जा सकता है. जवाहर यादव ने कहा कि विधायकों को सोशल मीडिया पर भी अपडेट होने के लिए कहा गया है. ताकि विधायक अपने सोशल मीडिया अकाउंट को वेरीफाई करके उसका इस्तेमाल करें.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button