उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

निवेश को धरातल पर उतारने के लिए यूपी में नियुक्त होंगे 105 उद्यमी मित्र

  • – मुख्यमंत्री ने निवेशकों की मदद के लिए उद्यमी मित्र नियुक्त करने के दिए निर्देश
  • – उद्यमी मित्र को मानदेय और भत्ते के रूप में मिलेंगे 70 हजार रुपये प्रति माह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईएस-23 में आए रिकॉर्ड 33.52 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए जल्द से जल्द उद्यमी मित्र की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। इन उद्यमी मित्रों की नियुक्ति मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत की जाएगी, जिन्हे इंवेस्ट यूपी की ओर से नियुक्त किया जाएगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये उद्यमी मित्र निवेशकों से संपर्क साध कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ उसका समाधान करेंगे और निवेश को लेकर योगी सरकार की ओर से जो सहूलियतें दी जा रही हैं उनके बारे में विस्तार से बताएंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक वर्ष के अनुबंध पर 105 उद्यमी मित्रों को नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 70 हजार रुपये प्रति माह मानदेय और भत्ते दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन के लिए इंवेस्ट यूपी की वेबसाइट या इसके लिए विकसित किए गए पोर्टल पर अष्नलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी का निर्देश है कि सभी उद्यमी मित्रों की नियुक्ति इंवेस्ट यूपी की ओर से की जाए और चयन प्रक्रिया में विभाग के सीईओ मुख्य चयन अधिकारी हों। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की हिंदी और अंग्रेजी फर्राटेदार होनी चाहिए, साथ ही उसे हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग भी आती हो। इसके अलावा विदेशी भाषा का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी को कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज के साथ उसे माइक्रोसाफ्ट (ऑफिस वर्ड, एक्सेल तथा पीपीटी) का अनुभव होना जरूरी है। इतना ही नहीं उसे फील्ड वर्क में दक्षता भी हासिल होनी चाहिये।

ये अनुभव है जरूरी

उद्यमी मित्र के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को एमबीए की डिग्री के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी, एनालिस्ट, बैंकिंग में एसोसिएट, कंसल्टिंग, मार्केट रिसर्च आर्गनाइजेशन या निवेशक फ्रेंडली संबंधित किसी निजी, सार्वजनिक कंपनी में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, डिफेंस, एयरोस्पेस, नागरिक उड्डयन एवं एमआरओ, वेयरहाउसिंग एवं लाजिस्टिक्स, आईटी, आईटीईएस, डाटा सेंटर, डेटा साइंस, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग, डेटा गवर्नेंस, स्टार्टअप, हथकरघा एवं टेक्सटाइल, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्र, पर्यटन एवं फिल्म, नवीनीकरण ऊर्जा एवं अपशिष्ट से ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी निर्माण, फार्मा एवं हेल्थकेयर, शिक्षा- कौशल विकास, जल क्षेत्र, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, आवास एवं शहरी विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, बैंकिंग, वित्त एवं राजस्व, सार्वजनिक नीति एवं शासन आदि क्षेत्र में से किसी एक क्षेत्र में पढ़ाई की हो अथवा कार्य अनुभव होना जरूरी है।

अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 25, अधिकतम 40 वर्ष

योजना के तहत एक वर्ष के लिए 105 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 70 पद जनपदों के लिए होंगे जबकि इंवेस्ट यूपी कार्यालय और मुख्यालय के लिए 10 पद होंगे। वहीं औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 25 पद होंगे। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 25 वर्ष एवं अधिकतम 40 होनी चाहिये।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को 70 हजार रुपये प्रति माह मानदेय और भत्ते दिए जाएंगे, जिसमें मूल नियत भत्ता प्रतिमाह 30 हजार, मकान किराया भत्ता प्रतिमाह 10 हजार, निवेशक को सुविधा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त 10 हजार, यात्रा एवं परियोजना स्थल के भ्रमण से संबंधित कार्य के लिए प्रतिमाह 20 हजार का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं अभ्यर्थी को टैबलेट खरीदने के लिए 15 हजार एकमुश्त अलग से दिया जाएगा। इन सभी व्यय को इंवेस्ट यूपी के बजट से वहन किया जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button