उत्तर प्रदेशलखनऊ

80 हराओ, भाजपा हटाओ : लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा PDA का पोस्टर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को यूपी के सियासत लगातार गरमाती जा रही। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर हो गए है। इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर पीडीए (PDA) का पोस्टर लगा है। इस पोस्टर को लेकर सूबे के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता को लेकर ये पोस्टर सपा नेता आशुतोष सिंह ने लगवाएं हैं।

इस पोस्टरों में बीजेपी को हटाने के लिए सभी दलों के एकसाथ आने की बात कही गई है। इसके साथ ही ’80 हराओ, भाजपा हटाओ’ का नारा भी दिया गया है। बता दें कि इस पोस्टर में सबसे ऊपर अखिलेश यादव की तस्वीर है, उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी की फोटो लगी है। आपको बताते चलें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद सपाइयों ने पीडीए पर जोर देते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

इस पर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन व विचार हमेशा से ही सामाजिक न्याय का पक्षधर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के उस तबके के लिए संघर्षरत हैं जिसे अब तक उसका अधिकार और सम्मान नहीं मिला है। इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक आते हैं। यही पीडीए है। पीडीए मतलब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button