उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी कैडर के आईएएस रिग्जियान सैंफिल ने मांगा वीआरएस, 2003 बैच के हैं अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के एक और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। पिछले एक साल के दौरान ऐसा करने वाले राज्य कैडर के वह चौथे आईएएस अधिकारी हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी रिग्ज़ियान सैम्फिल ने स्वास्थ्य संबंधित कारणों के आधार पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने का अनुरोध किया है।

सैम्फिल पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश कैडर के चौथे आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने वीआरएस मांगा है। सैम्फिल द्वारा किए गए अनुरोध की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या के आधार पर वीआरएस मांगा गया है और इस पर कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख से ताल्लुक रखने वाले सैम्फिल वहां वापस जाएंगे। इससे पहले, पिछले साल रेणुका कुमार (1987 बैच), जुथिका पाटणकर (1988 बैच) और विकास गोठलवाल (2003 बैच) ने वीआरएस मांगा था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button