बस्ती

कानपुर घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने फूंका बुल्‍डोजर का पुतला

बस्‍ती। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक के निकट कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मलौली गांव में मां-बेटी की जलकर मौत मामले के विरोध में बुल्डोजर के प्रतीक का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
पुतला फूंकने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि कानपुर देहात में जिस प्रकार से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गरीब की झोपड़ी को बुल्डोजर से रौदा गया और मां -बेटी की जलकर मौत हो गई यह घटना लोकतंत्र और योगी सरकार के माथे पर कलंक है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुल्डोजर बाबा बन गये है और नियम कानून, संविधान, लोकतंत्र की आत्मा को आये दिन बुल्डोजर से रौंदा जा रहा है। देश प्रदेश की जनता इसे माफ नहीं करेगी। कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अहंकार में हैं और कानून की भी अनसुनी किया जा रहा है। जिम्मेदार बिजली, रोडबेज की बसोें में किराये में वृद्धि, बढती मंहगाई, बेरोजगारी पर चुप हैंं, आम आदमी पार्टी इन सवालों को लेकर चुप नहीं बैठेगी।
पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से  शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, मिथलेश भारती, राम सजन सूर्यबंशी, डा. राम सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, लक्ष्मी यादव, नन्दलाल केजरीवाल, अब्दुल कयूम, उमेश कुमार शर्मा, के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके पूर्व गायघाट बाजार में पार्टी की बैठक नवल किशोर बाबा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें गायघाट नगर पंचायत चुनाव की रूप रेखा पर विचार किया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button