उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘शतक’ और ‘गोदान’ फिल्मों को GST से छूट


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में ‘शतक’ और ‘गोदान’ फिल्मों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) से छूट देने का फैसला किया गया है। इसके तहत इन फिल्मों पर लगने वाले टैक्स की भरपाई सरकार स्वयं करेगी, जिससे निर्माताओं और दर्शकों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार का मानना है कि इस तरह के कदम से क्षेत्रीय और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में फिल्म निर्माण को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, यह निर्णय सांस्कृतिक और साहित्यिक कृतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।