BJP जीत के बाद लखनऊ में जश्न, जमकर आतिशबाजी

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की। पूरे क्षेत्र में पार्टी समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।
इन राज्यों में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के संकेत मिलते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और नारेबाजी की गई।
Bharatiya Janata Party के समर्थकों का कहना है कि यह जीत संगठन की मेहनत और नेतृत्व के प्रति जनता के भरोसे का परिणाम है। इसी वजह से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।
लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही, लेकिन उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। फैंस और कार्यकर्ताओं में अभी भी खुशी का माहौल बना हुआ है।



