उत्तर प्रदेशगोरखपुर

वार्ड नं 65 कृष्ण मोहन पाण्डेय नगर (अलहदादपुर) के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित: अवनीश

गोरखपुर। वार्ड नं 65 कृष्ण मोहन पाण्डेय नगर (अलहदादपुर ) से पार्षद पद के निर्दल प्रत्याशी अवनीश कुमार उर्फ़ विक्की निषाद ने आरोप लगाया है कि आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी वार्ड के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्व के पार्षदों ने सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुँचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

उन्होंने वादा किया है कि यदि वार्ड की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्ड की गरीब जनता को दिलवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे वार्ड में गंदगी और जगह जगह जलजमाव के कारण वार्ड के नागरिक नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं और कभी भी संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड में आवारा पशुओं के विचरण के कारण गन्दगी के साथ साथ दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि वह अपने वार्ड के लोगों से बराबर संपर्क कर रहे हैं तथा लोगों का आशीर्वाद भी उन्हें मिल रहा है। आज उन्होंने जुमे की नमाज़ के बाद अपने वार्ड की कई मस्जिदों में नमाज़ अदा करने आए लोगों से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं उनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है। अगर जनता ने मुझे अवसर दिया तो बिना किसी भेदभाव के वार्ड का विकास करूँगा और पूरे वार्ड की तस्वीर बदल दूंगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button