अयोध्याउत्तर प्रदेश

22 जनवरी को होगी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी में बना रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को मौजूद रहेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों में पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश प्रसन्न तीर्थ मध्वाचार्य महाराज, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज और भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आगमन के लिए आमंत्रित किया.

बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही भगवान राम के मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी. इसके लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद अब पीएम मोदी भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यजमान की भूमिका में होंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आने के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देशभर से गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, 22 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में सामान्य जनमानस को शामिल नहीं किया गया है. ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित सदस्य ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे. सुरक्षा की दृष्टि से भी ट्रस्ट पहले ही आम राम भक्तों से निवेदन कर चुका है कि 26 जनवरी के बाद वह दर्शन-पूजन के लिए राम मंदिर पहुंचें. इससे पूर्व सुरक्षा कारणों से उन्हें असुविधा हो सकती है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button