उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांस्टेबल के परिजन, बीती रात खुद को मारी थी गोली

बलरामपुर। एसपी आवास पर पहरा दे रहे कांस्टेबल ने बीती रात खुद को सरकारी एसएलआर से गोली मार ली। ड्यूटी बदलने के दौरान दूसरे सिपाही के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। बताया जाता है कि कांस्टेबल माइग्रेन से पीड़ित था । सिपाही के परिजन बलरामपुर के पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि विनय खंड गोमती नगर लखनऊ निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र मुनेश्वर यादव को वर्ष 2020 में बलरामपुर जिले में कांस्टेबल पद पर तैनाती मिली थी। उन्होंने बलरामपुर पुलिस लाइन में ही प्रशिक्षण प्राप्त किया था। बाद में उनकी तैनाती ललिया थाने में हुई थी। पिछले साल उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन में हुआ था।

पुलिस अधीक्षक आवास पर संतरी के रूप में उनकी ड्यूटी लगी थी। तीन बजे रात को सूचना मिली की अभिषेक अपनी कुर्सी पर रक्तरंजित हालात में हैं। बाद में पता चला कि उनके सिर में गोली लगी हुई है। गोली सिर को पार करती हुई छत में जा धसी थी। सरकारी एसएलआर राइफल उसकी गोद में था। राइफल की मैगजीन में एक गोली कम मिली।

अभिषेक को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उनके परिवारीजनों को दी गई। परिवारीजनों से पता चला है कि अभिषेक को माइग्रेन की शिकायत थी। वह अक्सर सिर दर्द से परेशान रहता था। मामले की जांच की कराई जा रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button