उत्तर प्रदेशलखनऊ

दानिश आजाद अंसारी ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही अल्पसंख्यक नौजवानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष रोजगार मेले की प्रगति के बारे में अवगत कराया। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अभी तक लखनऊ जनपद, आजमगढ़ जनपद में यह रोजगार मेले लग चुके हैं। उसके साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में भी मुख्यमंत्री से जानकारी साझा की।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सदैव अल्पसंख्यक समाज और नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करते हैं। जिस तरीके से आज उत्तर प्रदेश में हर जाति-धर्म के लोग आगे बढ़कर तरक्की में अपनी सहभागिता कर रहे हैं यह योगी सरकार की सफलता है, जनता की सुविधाओं के लिए हम पूरी ईमानदारी से धरातल पर काम कर रहे हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button